छत्तीसगढ़

जिला महिला बाल विकास अधिकारी हुईं सेवानिवृत्त, कलेक्टर ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

Nil dhankar
2 April 2022 7:48 AM IST
जिला महिला बाल विकास अधिकारी हुईं सेवानिवृत्त, कलेक्टर ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
x
सूरजपुर। जिले में पदस्थ जिला महिला बाल विकास अधिकारी प्रभा लकड़ा आज अपनी अर्द्ववार्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात् अपने पद से सेवानिवृत्त हुईं। श्रीमती लकड़ा 05 अक्टूबर 2017 से जिले को जिला महिला बाल विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं थीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा श्रीमती प्रभा लकड़ा को शॉल एवं श्रीफल देकर उनके आने वाले भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सुश्री वर्षा बंसल प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, श्रीमती सरिता सिंह परियोजना अधिकारी प्रतापपुर एवं स्टेनो श्री कुंदन सिन्हा उपस्थित रहे।
Next Story