छत्तीसगढ़

केवरी में हैंडपंप खनन कार्य का जनपद उपाध्यक्ष ने किया भुमि पूजन, 50 ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

jantaserishta.com
31 Jan 2022 10:41 PM IST
केवरी में हैंडपंप खनन कार्य का जनपद उपाध्यक्ष ने किया भुमि पूजन, 50 ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
x

लखनपुर:- लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने 30 जनवरी दिन रविवार को लखनपुर के ग्राम केवरी में हैंडपंप खनन कार्य का भूमिपूजन किया। पिछले दिनों जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ग्राम के दौरे पर गए हुए थे जिस पर ग्रामीणों ने हैंडपंप खनन की मांग की थी, ग्रामीणों की मांग पर जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव ने हैंडपंप खनन की स्वीकृति प्रदान की। इसी बीच कुछ भारतीय जनता पार्टी में गए हुए नरेश दास सहित 50 ग्रामीणों ने जनपद उपाध्यक्ष सिंह देव के हाथों कांग्रेस की सदस्यता जॉइन की।जिसका जप उपाध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान वहां सिर कोतन्गा उपसरपंच सतेंद्र रॉय, रामसुजान द्विवेदी, यूका सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, सरपंच पति कुंते सिंह, सचिव जयपाल साहू, गिरिजा दास , राजेश सहित ग्राम के पंच और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story