छत्तीसगढ़

जिलेवासियों को मिली नई तहसील की सौगात

Nilmani Pal
30 Aug 2022 9:24 AM GMT
जिलेवासियों को मिली नई तहसील की सौगात
x
राजपत्र में प्रकाशित

कोरिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही सभी जिलों को कई बड़ी सौगात मिली है। इसी कड़ी में कोरिया जिले को एक और सौगात दी गई है। कोरिया जिले के पोड़ी बचरा को तहसील का दर्जा मिल गया है। पोड़ी बचरा जिले की आठवीं तहसील होगी। इस बात की जानकारी छतीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है.

बता दें कि, पोड़ी बचरा को तहसली बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसी बीच इस मांग को पूरा करते हुए पोड़ी बचरा को चिरमिरी व खड़गवां तहसील से अलग करके नया तहसील बनाया गया है। इस तहसील में 15 पटवारी हल्का के 36 गांव शामिल होंगे।


Next Story