छत्तीसगढ़

कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष भी शामिल हुए बीजेपी में

Nil dhankar
18 March 2024 5:04 PM IST
कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष भी शामिल हुए बीजेपी में
x

सक्ति। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर और बसपा के पूर्व विधायक केशव चंद्रा ने आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दोनों को आज बीजेपी में सदस्यता दिलाई है।

दरअसल, आज जैजैपुर में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान केशव चंद्रा और कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने बीजेपी में शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि जैजैपुर विस क्षेत्र से केशव चंद्रा 2 बार विधायक रह चुके हैं। 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद चंद्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। साल 2018 में केशव चंद्रा ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश साहू को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

Next Story