छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

Nilmani Pal
4 May 2024 12:33 PM IST
जिला पंचायत अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी
x

जांजगीर। जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर की यानिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। दीपज बैज को उन्होंने इस्तीफ़ा पत्र में बताया कि विगत 20 वर्षो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारों के मुख्यधारा से जुड़ी रही एवं हर स्थिति परिस्थिति में पार्टी की विचार धारा एवं जनभावनाओं को जन-जन तक पहूचाने का कार्य करत रही हूँ।

परंतु विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मूल सिद्धांत व विचार धारा से हट गई है एवं त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा अनदेखा करने का कार्य करती रही है। इससे ग्राम पंचायतों में कुछ भी विकास का कार्य नही हो पाया है। इससे मेरी भावनाओं अघात पहूचा है, अंतर्मन की असहमति के कारण मै कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूँ इसलिए मै कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूँ।

Next Story