छत्तीसगढ़

जिला पंचायत CEO ने कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
12 April 2026 11:49 AM IST
जिला पंचायत CEO ने कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
x
रायपुर: जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कुमार बिश्वरंजन ने रायपुर शहर स्थित कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए निर्बाध और सुचारू संचालन के निर्देश दिए।
कलाकेंद्र में सीईओ ने संगीत, नृत्य एवं अन्य कला विधाओं के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी रुचि अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
इसके पश्चात उन्होंने नालंदा लाइब्रेरी का दौरा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया, उनसे फीडबैक लिया और लाइब्रेरी की उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story