छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सौंपे चेक

Shantanu Roy
6 July 2026 9:25 PM IST
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सौंपे चेक
x
छग
Kanker. कांकेर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिलाओं एवं उनके परिजन के मृत्यु होने पर उनके नामांकित सदस्यों को आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की बीमा राशि प्रदान की गई। कांकेर विकासखंड के ग्राम मनकेशरी निवासी भूपेश देवांगन एवं पवन पटेल तथा ग्राम बारदेवरी निवासी रामेश्वरी पटेल एवं तेजसिंग दनेलिया की मृत्यु पश्चात उनके नामांकित परिजनों को उक्त बीमा राशि का चेक प्रदान की गई।


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत पीआरपी एवं एफएलसीआरपी द्वारा तत्काल बीमा दावा तैयार कर बैंक ऑफ इंडिया एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराया गया। बैंक प्रबंधन ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कर दावा क्लेम उच्च कार्यालय को प्रेषित कर प्रकरण को स्वीकृत कराया गया, तत्पश्चात नॉमिनी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनांतर्गत बीमा राशि प्रदान की गई। बताया गया कि कांकेर विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 अब तक 09 मृतक बीमा दावों का सफलतापूर्वक निपटारा कर संबंधित नॉमिनी को बीमा राशि उपलब्ध कराई गई है।
Next Story