छत्तीसगढ़

जनपद सदस्य के पति की सरेआम चप्पल-डंडे से पिटाई, अब दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज

jantaserishta.com
20 Jan 2022 6:28 PM IST
जनपद सदस्य के पति की सरेआम चप्पल-डंडे से पिटाई, अब दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज
x
जानिए पूरा मामला।

कोरबा। एक जनपद सदस्य के पति को क्षेत्र की महिलाओं ने ही चप्पल से जमकर पीटा। महिला जनपद सदस्य और उसके पति निर्माण कार्य करा रहे थे, उसे रोकने महिलाएं पहुंची थी। महिलाओं का कहना था कि सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए मकान का निर्माण किया जा रहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप तो जनपद सदस्य की ओर से डकैती का आरोप लगाया गया है।

हरदीबाजार की जनपद सदस्य भवानी राठौर भाठापारा में मकान का निर्माण करा रही। 12 जनवरी को मकान निर्माण स्थल पर प्रेमा बाई, प्रीति सिदार समेत करीब एक दर्जन महिलाएं मौके पर पहुंच गई और मकान निर्माण का काम रोकने लगी। उस वक्त वहां केवल मजदूर थे। इसकी जानकारी लगने पर जनपद सदस्य भवानी व उसका पति राजेश भाग कर पहुंचे। महिलाओं ने उन्हें निर्माण काम बंद करने कहा और इसके साथ ही उनके बीच कहा सुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और महिलाएं घेर कर राजेश को न केवल लात घूंसे से बल्कि चप्पल से जमकर पीटा। बीच बचाव का प्रयास करने पर भवानी के साथ भी मारपीट की गई। हरदीबाजार पुलिस चौकी में मामले की शिकायत करते हुए राठौर दंपति ने बताया कि किसी तरह दोनों मौके से भागे, तब जाकर उनकी जान बची। महिलाएं जिस जमीन को लेकर विवाद कर रही हैं, वह हमारी है। इसका सीमांकन भी पहले कराया जा चुका है, इसके बावजूद इसे सरकारी बताया जा रहा। भवानी ने पुलिस से शिकायत की है कि गले से सोने का चैन, मोबाइल और जेब में रखे 26 हजार रूपये भी महिलाओं ने लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में हमला करने वाली महिलाओं के खिलाफ मारपीट व डकैती का मामला धारा 294, 323, 395, 506 पंजीबद्ध किया है।
घटना के दूसरे दिन यानी 13 जनवरी को महिलाओं के समूह से एक महिला भी हरदीबाजार पुलिस चौकी पहुंची और जनपद सदस्य भवानी व उसके पति राजेश पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत की। महिला ने यह कहा है कि 19 डिसमिल सरकारी जमीन में कब्जा किया जा रहा था, जिसे रोकने हम पहुंचे थे। हमने मकान का निर्माण कार्य रोकने लगा, इतने में भवानी व उसकी पति राजेश वहां आ गए और गाली गलौच करने लगे। राजेश ने उसके साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। महिला की शिकायत की पुलिस ने राठौर दंपति के खिलाफ धारा 294, 323, 354, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story