छत्तीसगढ़
जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
Shantanu Roy
7 Jun 2025 11:22 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025 का समापन किया गया। जिले में इस खेल का शुभारंभ खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा किया गया था। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि खेल में अपनी विशेष पहचान बनाकर अपने माता-पिता, गांव शहर, जिले का नाम रोशन कीजिए। समर खेल के अलावा खेल को नियमित खेलते रहें। आप सभी को शुभकामनाएं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ी बालिका ने कहा कि हम सुबह शाम खेलते थे और दौड़ लगाए हैं। इसी बीच रायपुर भी खेलने गये थे।
समापन के दौरान बच्चों को टोपी पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चों का हौसला अफजाई किया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस के टंडन, एसडीएम प्रखर चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, अनिकेत साहू, प्रभारी खेल अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक राजाराम, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, गोल्डी नायक, कोच और नन्हे खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव ने कहा कि मैं बच्चों को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दूंगा। इच्छुक खेल प्रभारी अधिकारी के माध्यम से मुझे संपर्क कर सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





