
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 मई को राष्ट्रव्यापी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत विकासखंड पलारी के सिद्धेश्वर मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं ओंकार जाप के साथ कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आलेख का वाचन एवं सोमनाथ मंदिर में कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण को देखा गया।
इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारे गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।आज का दिन बहुत ही गौरव का दिन हैं। 1026 ईस्वी महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर में आक्रमण किया लेकिन लोगों की आस्था एकजुटत और सभी के सहयोगफिर खड़ा हो गया लेकिन ऐसा 16 बार हुआ और पुनः खड़ा हुआ। अब उस काल को 1000 वर्ष पूरा करते हुए अब भी गौरव के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हम सब इसके आज साक्षी हैं।इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेज कर हम आने वाली पीढ़ी को जागरूक कर सकते हैं।सिद्धेश्वर मंदिर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के साथ ही प्राकृतिक धरोहर भी है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने कहा कि आज के दिन को पूरा देश राष्ट्रीय स्वाभिमान पर्व के रूप में माना रहा हैं। 17 बार इस मंदिर को तोड़ा गया लेकिन लोगों के आस्था और भावना ने इसे झुकने नहीं दिया। पलारी के बालसमुंद जलाशय ऐतिहासिक धरोहर और जीवन रेखा हैं। इस जलाशय का सौदर्यकरण करना जरुरी हैं। यह एक महत्पूर्ण धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में सुशोभित हो सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहु, जनपद अध्यक्ष सविता यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा,जनपद सदस्य नीलिमा कोशले, टिकेश्वरि वर्मा, लता बघेल,एसडीएम दीपक निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Tagsसोमनाथ स्वाभिमान पर्वसिद्धेश्वर मंदिर पलारीकलेक्टर कुलदीप शर्मावैदिक मंत्रोच्चारओंकार जापसोमनाथ मंदिर इतिहासराष्ट्रीय एकताछत्तीसगढ़ कार्यक्रमधार्मिक आयोजनसांस्कृतिक विरासतSomnath Swabhiman FestivalSiddheshwar Temple PalariCollector Kuldeep SharmaVedic chantingOmkar chantingSomnath Temple historynational unityChhattisgarh programreligious eventcultural heritage
Next Story





