छत्तीसगढ़
जिला चिकित्सालय को मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सौगात
Shantanu Roy
22 Sept 2025 10:07 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत आज कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय को आधुनिकीकृत एम्बुलेंस की सुविधा प्रदाय की गई। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट टेक्नालॉजी से सुसज्जित उक्त एम्बुलेंस को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी उपस्थित थे। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या ने जिले में उक्त आधुनिक एम्बुलेंस की सुविधा के उपलब्ध होने पर उन्होंने जिलावासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट’ टेक्नालॉजी से युक्त एम्बुलेंस मिलने से आपातकालीन चिकित्सा सेवा में निश्चित तौर पर विस्तार होगा तथा इससे अनेक लोगों की जानें बचाई जा सकेंगी।
श्रीमती साय ने आगे कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं में विस्तार एवं वृद्धि की महती आवश्यकता है, इसे दृष्टिगत रखते हुए यह एम्बुलेंस मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं नशे के कारण तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की वजह से होती हैं। यदि व्यक्ति को अपने परिवार, समाज तथा देश के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास हो तो अनेक हादसों को टाला जा सकता है। इसके पहले, कांकेर विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासियों के सच्चे हितचिंतक हैं।
उन्होंने बताया कि गत सप्ताह मुख्यमंत्री श्री साय ने नरहरपुर प्रवास के दौरान जिले को 75 करोड़ से अधिक की सौगातें दी। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला चिकित्सालय को आधुनिक तकनीकी युक्त एम्बुलेंस मिलना गर्व का विषय है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक अनेक स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कांकेर जिले में चिकित्सीय सुविधाओं को आगे बढ़ाते हुए डीएमएफ मद से लगभग 44 लाख रूपए की एएलएस एम्बुलेंस प्रदाय की गई। जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा नर्सिंग कॉलेज की भी स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के समीप ही भूमि का चिन्हांकन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरतलाल मटियारा, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कुमार कौशिक, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, नागरिक महेश जैन के अलावा एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर.सी. ठाकुर सहित वरिष्ठ नागरिकगण और चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थी काफी संख्या में उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





