छत्तीसगढ़

भागवत साहू के जिला अध्यक्ष बनने पर जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने दी बधाई

jantaserishta.com
19 Aug 2023 1:15 PM IST
भागवत साहू के जिला अध्यक्ष बनने पर जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने दी बधाई
x
छुरिया: साहू समाज के जिला अध्यक्ष भागवत साहू के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने उन्हें गृह निवास पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चुम्मन साहू ने भागवत साहू को बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा है कि भागवत साहू के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने से जिला में कांग्रेस मजबूती की ओर बढेगी।भागवत साहू राजनांदगांव जिले के अनुभवी कांग्रेस नेता हैं। जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने बताया कि भागवत साहू कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में रहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे हैं। साधारण परिवार से आने वाले भागवत साहू बहुत ही सरल एवं मिलनसार है जिस कारण कार्यकर्ताओं में इनके जिला अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साह है। जिले के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।2023 में विधानसभा चुनाव हम सब मिलकर जीतेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story