छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 टीचरों को किया सस्पेंड, ड्यूटी से थे गायब

Nilmani Pal
13 Nov 2021 3:51 PM IST
जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 टीचरों को किया सस्पेंड, ड्यूटी से थे गायब
x
छग

बेमेतरा। ग्राम सिंगपुर के प्राथमिक शाला में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने शिक्षक हूलेश कुमार साहू और अरविंद सागर को निलंबित कर दिया है. नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा अपने तरीके से काम करने के लिए जाने जाते हैं. उनके लगातार स्कूलों के निरीक्षण से हड़कंप मचा हुआ है. लेकिन अब लगातार स्थिति में सुधार हो रहा है. विगत दिनों निरीक्षण के दौरान जिला के विभिन्न शाला में अनुपस्थित रहने वाले लगभग 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. अधिकारी का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Story