छत्तीसगढ़

गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम में हुए शामिल जिला कलेक्टर

Shantanu Roy
26 Oct 2022 3:16 PM GMT
गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम में हुए शामिल जिला कलेक्टर
x
छग
बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज गोर्वधन पूजा के अवसर पर बेमेतरा विकासखण्ड़ के ग्राम गांगपुर में आयोजित गौठान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गोवर्धन पूजा में गायों को चारा एवं खिचड़ी खिलाई और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।

छग गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की। उन्हें खिचड़ी, और चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है।

Next Story