जनपद CEO ने रोजगार सहायक को किया बर्खास्त, वित्तीय अनियमितता बरतने पर गई नौकरी

जांजगीर। जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक उत्तरा गोंड़, ग्राम पंचायत कोसमंदा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास में वित्तीय अनियमितता एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत् सौंपे गये कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलौदा द्वारा आदेश जारी कर संविदा सेवा भर्ती अधिनियम एवं नियुक्ति आदेश की कंडिका के शर्तानुसार एक माह का वेतन देकर संविदा सेवा समाप्त की गई है।
सदस्य यांत्रिकी एवं समूह विकास सदस्य भर्ती: दावा-आपत्ति 21 अप्रैल तक
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक 2.0 परियोजना अंतर्गत डब्ल्यूडीटी सदस्य यांत्रिकी एवं डब्ल्यूडीटी सदस्य समूह विकास के पद पर भर्ती के संबंध में दावा-आपत्ति 21 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कार्यालय द्वारा उक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 08 जनवरी को विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in पर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दावा-आपत्ति कार्यालय उप संचालक कृषि में स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर 21 अप्रैल तक कार्यालयीन समय में किया जा सकता है।





