छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक, बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा पर जोर

Shantanu Roy
18 Feb 2026 11:16 PM IST
जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक, बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा पर जोर
x
छग

Kondagaonकोण्डागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल द्वारा कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।


बैठक के दौरान कलेक्टर ने पुल पुलिया निर्माण, भवन निर्माण सहित अटल डिजिटल केंद्र, महतारी सदन एवं महाविद्यालय भवन जैसे विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की गहन समीक्षा की और गुणवत्ता साथ जल्द से जल्द पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिले के विभिन्न गावों में वृक्षों के अवैध कटाई पर रोक लगाने हेतु समुचित प्रयास करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की भी विकासखंड वार गहन समीक्षा की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु शेष आवेदनों पर जल्द से जल्द कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से निरीक्षण की जानकारी लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Next Story