छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन ने निकाली प्रभात फेरी

Nilmani Pal
6 Aug 2022 11:28 AM IST
जिला प्रशासन ने निकाली प्रभात फेरी
x

डोंगरगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र तथा राज्य सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशासन द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। रैली के माध्यम से शहरवासियों से आह्वान किया गया कि प्रत्येक घरों में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने अपने घरों में लोग झंडा लगाए और देश की शान का प्रतीक तिरंगा झंडा लगाने का गर्व का अनुभव करे।

इस रैली में एसडीएम गिरीश रामटेके, नगर पालिका सीएमओ यमन देवांगन, जनपद पंचायत सीईओ समेत सभी विभागों के अधिकारी तथा स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम स्लोगन के साथ देश भक्ति गीत भी गाया गया।

Next Story