छत्तीसगढ़

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Shantanu Roy
16 Jan 2026 7:33 PM IST
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और बिचौलियों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर दीपक सोनी के दिशा-निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक टीमों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है, जिससे बिचौलियों और अवैध व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील भाटापारा के ग्राम धुर्राबांधा में पुनीत पाल के घर से 452 कट्टा अवैध धान, जिसका कुल वजन लगभग 180 क्विंटल है, जब्त किया गया। यह धान अवैध रूप से संग्रहित कर रखा गया था, जिसे टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने कब्जे में लिया। वहीं तहसील कसडोल में भी बिचौलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। ग्राम कोमसरा में बिचौलिया व्यापारी मुरीतराम के पास से 22.40 क्विंटल और ग्राम खर्वे में बिचौलिया व्यापारी जगदीश के पास से 41 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। दोनों मामलों में धान को जब्त कर संबंधित ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया है।
इसके अतिरिक्त कसडोल क्षेत्र के दो अन्य बिचौलियों के यहां दबिश देकर कुल 85 कट्टा धान जब्त किया गया और उनकी दुकानों को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह तहसील पलारी क्षेत्र में भी अभियान चलाकर ग्राम अमेरा के फुटकर व्यापारी विश्वनाथ पटेल से 12 क्विंटल, दर्शन पटेल से 11.2 क्विंटल तथा ग्राम पाहंदा के व्यापारी गजेंद्र घृतलहरे से 12 क्विंटल धान अवैध पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। लवन तहसील में भी प्रशासन की मुहिम प्रभावी रही। ग्राम लवन में फुटकर व्यापारी जगमोहन साहू के प्रतिष्ठान से 46 बोरी (18.40 क्विंटल) और रामखिलावन साहू के प्रतिष्ठान से 96 बोरी (38.40 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 56.8 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई।
वहीं ग्राम नरधा में बिचौलिया घनश्याम पिता भगतराम कोलता के पास से 36 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में एसडीएम भाटापारा द्वारा सेमरिया घाट चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकपोस्ट रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का मंडी जाने वाले वाहनों के रिकॉर्ड से बारीकी से मिलान किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में धान के अवैध परिवहन को रोका जाए। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, बिचौलियों की भूमिका या अवैध व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही लाभ मिल सके और सरकारी व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।
Tagsबलौदाबाजारअवैध धान जब्तीजिला प्रशासन कार्रवाईकलेक्टर दीपक सोनीबिचौलियेधान भंडारणधान परिवहनBalodabazarillegal paddy seizuredistrict administration actionCollector Deepak Sonimiddlemenpaddy storagepaddy transportationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story