
x
बड़ी खबर
जशपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घंटे ड्यूटी करने के लिए राजस्व, खाद्य व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर की ओर से सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है।
इसी कड़ी में खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड के सिमड़ा चौक में रात्रि समय पिकअप वाहन से 60 बोरा लगभग 24 क्विन्टल अवैध धान जब्त किया है। इसी प्रकार फरसाबहार विकासखंड के उड़ीसा बार्डर से लगे तपकरा में पिकअप वाहन से 24 विक्टल अवैध धान जब्त किया गया है। साथ ही दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिले में अब तक कोचियों अथवा अवैध धान के कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 292 क्विन्टल धान जब्त किया गया है।
Next Story