कोरोना से माता-पिता को खो चुके 17 बच्चों को कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लिया गोद

रायगढ़: कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने एक संवेदनशील पहल की है। रायगढ़ जिले के 17 ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड से हो गयी, उनके देख रेख में सहयोग प्रदान करने के लिए कलेक्टर भीम सिंह के साथ सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल व अन्य जिला अधिकारियों ने गोद लिया है। वे इन बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार का आर्थिक सहयोग देंगे। साथ ही बच्चों के देख रेख, इलाज व अन्य आवश्यकताओं में भी मदद करेंगे। कलेक्टर भीम सिंह ने इसके साथ ही इन बच्चों को रेडक्रॉस की ओर से 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिससे उनके परिजनों और रिश्तेदारों को बच्चों के पालन-पोषण में सहायता मिले। कलेक्टर भीम सिंह व अन्य अधिकारियों ने आज इन बच्चों से सृजन सभा कक्ष में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





