छत्तीसगढ़

सीमावर्ती राज्यों में कोरोना के नये वेरियेंट डेल्टा प्लस मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर एवं एसपी ने दिए अहम निर्देश

jantaserishta.com
26 Jun 2021 5:25 PM IST
सीमावर्ती राज्यों में कोरोना के नये वेरियेंट डेल्टा प्लस मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर एवं एसपी ने दिए अहम निर्देश
x

कोविड-19 के नये डेल्टा प्लस वेरियेंट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सीमावर्ती राज्यों में कोविड-19 के नये वेरियेंट मिलने से सीमाक्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कोविड-19 की नये वेरियेंट को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सीमा पाटेकोहरा चेकपोस्ट में कोविड-19 जांच केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का सैम्पलिंग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सीमा में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की कोविड-19 जांच होने से इसके फैलाव को रोका जा सकता है। उन्होंने वहां प्रतिदिन जांच कराने वाले यात्रियों की जानकारी ली। चेक पोस्ट में कोविड-19 सैम्पलिंग के लिए संधारित पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 जांच केन्द्र में जागरूकता के लिए पोस्टर, बैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों के सभी चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखी जाए।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि टीका सुरक्षा कवच है और कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें स्वयं की तथा परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। हमारी सावधानी ही कोरोना की तीसरी लहर को रोक सकती है। कोरोना से बचाव के लिए ऐप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। पाटेकोहरा चेकपोस्ट में इस दौरान उनके साथ एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जनपद सीईओ श्री प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story