छत्तीसगढ़

कवर्धा में बच्चों को स्टेशनरी किट का वितरण

Nil dhankar
23 Feb 2025 10:44 AM IST
कवर्धा में बच्चों को स्टेशनरी किट का वितरण
x

कवर्धा। समग्र शिक्षा कवर्धा के मार्गदर्शन में हुमाना पिपुल टू पिपुल इंडिया संस्था ने कदम प्रोग्राम के तहत शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने एवं ज्ञानात्मक अंतर को दूर करने के लिए स्टेशनरी किट एवं कॉपी का वितरण शासकीय मुख्य प्राथमिक शाला कवर्धा और शासकीय प्राथमिक शाला मरपा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी शासकीय प्राथमिक शाला घुघरीखुर्द विकासखंड कवर्धा में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शाला त्यागी बच्चे स्कूल आये और शिक्षा अध्ययन करें।

कार्यक्रम में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के जिला प्रभारी प्रमोद दिवाकर और समग्र शिक्षा से सहायक मिशन समन्वयक राकेश कुमार चंद्रवंशी और विकासखंड कवर्धा के खंड स्रोत समन्वयक केशलाल साहू और मुख्य प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक सी डी भट्ट और अनुदेशिका कुमारी शुभा भारद्वाज ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारी से श्रीमती मंजुलता और अनुदेशक भावेश राज पाटिल, शासकीय प्राथमिक शाला मरपा से श्रीमती आशा ध्रुवे और अनुदेशिका लता रात्रे,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरपा से सरिता साहू और अनुदेशक पद में महादेव निषाद और शासकीय प्राथमिक शाला घुघरीखुर्द दीपल श्रीवास्तव और अनुदेशक पद पर स्वरूप कुमार पटेल साथ में वहां से शिक्षक उपस्थित थे।

Next Story