छत्तीसगढ़

मछली कम पड़ने पर मां के साथ हुआ विवाद, फिर बेटे ने लगा ली फांसी

Nilmani Pal
6 Jun 2022 6:18 AM GMT
मछली कम पड़ने पर मां के साथ हुआ विवाद, फिर बेटे ने लगा ली फांसी
x
छग

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ में पता चला कि शनिवार को घर में मछली बना था। युवक के लिए मछली कम पड़ गया। इसके कारण उसने स्वजन से विवाद किया। इसके बाद अपने कमरे में चला गया था। सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि 27 खोली में रहने वाले रवि केंवट(20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि युवक आए दिन शराब पीता था। इसके कारण उसका स्वजन से भी विवाद होता था। शनिवार की रात उसके घर में मछली की सब्जी बनी थी। खाने के समय उसके लिए मछली कम पड़ गई। इसके कारण उसने अपनी मां से विवाद किया। इसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। सुबह साड़ी के बने फंदे पर उसकी लाश लटक रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

Next Story