छत्तीसगढ़

रायपुर में जमीन विवाद पर विवाद, पड़ोसी ने युवक से की मारपीट, सिर में चोट

Shantanu Roy
23 Aug 2025 12:09 AM IST
रायपुर में जमीन विवाद पर विवाद, पड़ोसी ने युवक से की मारपीट, सिर में चोट
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के सिलयारी बांधापारा गांव में बुधवार रात आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी मारपीट और जान से मारने की धमकी तक जा पहुँची। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिलयारी बांधापारा निवासी पीड़ित युवक, जो पेशे से टेलर है और कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है, गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे अपने घर के सामने चौरा में बैठा था। तभी उसके पड़ोसी बुधराम चेलक से घर के सामने रखी गिट्टी हटाने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस मामूली बात से नाराज होकर बुधराम चेलक और उसका बड़ा बेटा सलीम उर्फ कालिया ने रंजिशवश युवक को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं।


इतना ही नहीं, दोनों ने मिलकर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि सलीम ने रॉड से हमला कर उसके सिर पर चोट पहुंचाई, जबकि बुधराम ने हाथ-मुक्कों से पीटा। घटना को पीड़ित की पत्नी निरूपा निषाद और गांव के ही अर्जुन सांवरा ने देखा। दोनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब जाकर विवाद शांत हुआ। घायल युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि गिट्टी हटाने जैसी मामूली बात को लेकर पहले भी पड़ोसी उसके साथ रंजिश रखते थे और बार-बार बहाने बनाकर विवाद खड़ा करते थे। इस बार स्थिति इतनी बिगड़ी कि सिर पर गंभीर चोट आ गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुरसिलयारी बांधापारामारपीटगाली-गलौजरॉड हमलाजान से मारने की धमकीFIRपुलिस कार्रवाईRaipurSilyari Bandhaparaassaultabuserod attackdeath threatpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story