छत्तीसगढ़

नल मे पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, हमले से महिला हुई घायल

Nil dhankar
6 Jun 2022 9:09 AM IST
नल मे पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, हमले से महिला हुई घायल
x

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में नल से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया. पत्थर के हमले से महिला घायल हुई है. जानकारी के मुताबिक कमला रात्रे अपने नाती मंजीत को पानी का डब्बा नल के पास रखने के लिए भेजी इसी बात पर रमाकांत आया और पानी के डब्बे को लात मारकर हटा दिया। इतना ही नहीं रमाकांत एवं उसके दोनो लड़कों ने गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी.

वही रमाकांत के छोटे बेटे ने पत्थर फेक कर कमला रात्रे को मारा, जिससे सिर मे चोट लगी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने रमाकांत एवं उसके दोनो लड़के के खिलाफ केस डेढ़ किया है.

Next Story