छत्तीसगढ़
रायपुर में कुत्ते की पॉटी पर फसाद, लोहे की रॉड से हमला, छात्रा बेहोश
jantaserishta.com
29 Aug 2026 9:42 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर के सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र स्थित भवानी नगर कोटा में कुत्ते द्वारा घर के सामने गंदगी (पोटी) करने का विरोध करने पर एक कॉलेज छात्रा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। वारदात में छात्रा का सिर फटने से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी बहन से भी मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भवानी नगर कोटा निवासी मनीषा दास (19 वर्ष) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सुबह लगभग 11:30 बजे मनीषा कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाले जयपाल पटेल का पालतू कुत्ता उसके घर के सामने सीढ़ी के पास गंदगी कर गया है।
जब मनीषा ने जयपाल पटेल के बेटे जागेश्वर पटेल से कुत्ते द्वारा की गई गंदगी को साफ करने और कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा, तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि जागेश्वर पटेल ने छात्रा के साथ अश्लील गाली-गलौज की।
विवाद बढ़ने पर जयपाल पटेल अपने दोनों बेटों- जागेश्वर पटेल और वंश पटेल के साथ मौके पर पहुँचा। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लोहे की रॉड से मनीषा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
शोर सुनकर मनीषा की बहन चित्रा दास जब बीच-बचाव करने बाहर आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ में चोट आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल छात्रा को उपचार के लिए रायपुर एम्स (AIIMS) अस्पताल ले जाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





