छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद...दो पक्ष भिड़े

jantaserishta.com
24 March 2026 8:47 AM IST
गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद...दो पक्ष भिड़े
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से लव ट्रायंगल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देर रात निहारिका घंटाघर स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। नशे की हालत में स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान के स्टाफ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। स्कॉर्पियो सवार युवक शराब के नशे में था। वह नशे की हालत में दुकान के बाहर पहुंचा और स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। वीडियो के आधार पर यह भी जानकारी मिली है कि युवक पहले भी इस दुकान पर आकर अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद कर चुका है। मारपीट होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story