छत्तीसगढ़

रायपुर में बाइक की धुलाई को लेकर विवाद, वाशिंग सेंटर संचालक ने सैलून संचालक को पीटा

jantaserishta.com
22 Aug 2026 9:42 AM IST
रायपुर में बाइक की धुलाई को लेकर विवाद, वाशिंग सेंटर संचालक ने सैलून संचालक को पीटा
x
FIR दर्ज.
रायपुर: राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में बाइक धोने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। साईं मंदिर के सामने स्थित 'zion कार/बाइक वाशिंग सेंटर' के संचालक एंजल ने सैलून संचालक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे (बत्ता) से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
भनपुरी (धनलक्ष्मी नगर) निवासी करन ठाकुर (21 वर्ष), जो महावीर नगर में 'द फ्यूचर कट' नाम से सैलून चलाते हैं, ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए वाशिंग सेंटर में दी थी। शाम को जब वे गाड़ी लेने पहुंचे, तो बाइक पर मिट्टी लगी हुई थी। करन ने जब सही तरीके से सफाई न होने की बात कही, तो वाशिंग सेंटर के संचालक एंजल ने तैश में आकर कहा, "तू मुझे गाड़ी धोना सिखाएगा, ले तू ही धो ले" और अश्लील गालियां देने लगा।
गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी एंजल ने दुकान के पास रखे लकड़ी के बत्ते से करन पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़िता के दोनों पैरों और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिजनों को सूचित किया और थाना राजेंद्र नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी एंजल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story