छत्तीसगढ़
रायपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Aug 2025 12:02 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के नाम पर पैसे की मांग करने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीवन मंडावी (पिता डंडीराम मंडावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी निलजा, थाना खरोरा, जिला रायपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अवैध बटनदार धारदार चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने ढाबा को बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान ग्राम सारागांव स्थित सूर्यदेव ढाबा के पास वह रुका और ढाबे में काम करने वाले मिस्त्री जनकराम सतनामी को एडवांस 5000 रुपये देने के लिए रुका। इसी दौरान वहां आरोपी जीवन मंडावी पहुंच गया। जीवन ने प्रार्थी से कहा कि कल राखी का त्योहार है, दारू पीने के लिए 1000 रुपये दो। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 526/25 धारा 119(1), 351(2), 115(2) बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान प्रार्थी को मारपीट में लगी चोटों का इलाज खरोरा सीएचसी में कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्षियों के बयान दर्ज किए। इसी बीच आरोपी जीवन मंडावी की तलाश की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास अवैध रूप से रखा गया बटनदार धारदार चाकू मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी जीवन मंडावी को विधिवत गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। खरोरा पुलिस ने बताया कि इस तरह की वारदातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों और नशे की आड़ में विवाद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर खबरखरोरा थानाजीवन मंडावी गिरफ्तारशराब के लिए पैसे की मांगमारपीट मामलारायपुर पुलिस कार्रवाईअवैध चाकू बरामदन्यायिक रिमांडछत्तीसगढ़ अपराध समाचारRaipur newsKharora police stationJeevan Mandavi arresteddemand for money for liquorassault caseRaipur police actionillegal knife recoveredjudicial remandChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





