
x
छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार: चौकी थाना क्षेत्र में बीती रात दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद और मारपीट से एक व्यक्ति राकेश पाटले की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी के परिजनों ने करही चौकी पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न कर दूसरे दिन आने की बात कर मामले को टालने का आरोप लगाया है.
जब पीड़ित परिजन घर आए तब तक राकेश पाटले की मौत हो गई थी. इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली थाना व करही चौकी में दी गई. मौत की सूचना पर हड़बड़ाए पुलिस तत्काल मृतक के घर पहुंची और आनन-फानन में मृतक को जिला चिकित्सालय लाया, जहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि की. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
घटना के संबंध में थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि परिजन करही चौकी आए थे और सामान्य मारपीट की बात कही थी, जिस पर उन्हें वहा ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने तत्काल पीड़ित व्यक्ति को थाना लाने कहा, ताकि उसका मुलाहिजा कराकर मामला दर्ज किया जा सके. इस पर परिजन घर गये, जहां से उन्होंने पीड़ित के मौत की जानकारी दी. इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय लाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Tagsबलौदाबाजारबलौदाबाजार न्यूज़दो दोस्तों के बीच विवादमारपीट में 1 की मौतसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़BalodabazarBalodabazar NewsDispute between two friends1 dead in fightCG NewsChhattisgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





