छत्तीसगढ़

शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद, चाकू चलने से 7 लोग हुए घायल

Nil dhankar
23 Feb 2022 12:58 PM IST
शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद, चाकू चलने से 7 लोग हुए घायल
x
छग न्यूज़

लोरमी। शादी समारोह में चाकूबाजी की वारदात हुई है। बारातियों ने जमकर उत्पात मचाने के बाद वधु पक्ष के लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गई। शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना पथरिया थाना के पंडरिया के झाप गांव की है।

बताया जा रहा है कि शादी में मामूली बात को लेकर वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बारातियों को वधु पक्ष वालों की बात इतनी बुरी लगी की दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।


Next Story