छत्तीसगढ़

गौरेला में दो रेखा साहू के बीच विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप

Shantanu Roy
9 Jun 2026 8:11 PM IST
गौरेला में दो रेखा साहू के बीच विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप
x
छग
Gaurela. गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम कोरजा में दो पड़ोसी महिलाओं के बीच विवाद ने पुलिस कार्रवाई का रूप ले लिया है। दिलचस्प बात यह है कि झगड़े में शामिल दोनों महिलाओं का नाम रेखा साहू है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पहली रेखा साहू (पति राजकुमार साहू) ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली दूसरी रेखा साहू (पति उत्तम साहू) ने उनके घर के सामने आम के छिलके फेंके थे। 7:30 बजे सुबह जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी दी गई और डंडे से हमला किया गया। पीड़िता ने गला दबाने का भी आरोप लगाया है, जिसमें उनके हाथ और गले में चोट आने की बात कही गई है।

वहीं दूसरी रेखा साहू (पति उत्तम साहू) ने भी पलटवार करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह घर पर थीं, तभी पहली रेखा साहू उनके घर पहुंचीं और आम के छिलके फेंकने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज हुई, जान से मारने की धमकी दी गई और डंडे से हमला किया गया, जिससे उनके सीने और पैर में चोटें आईं।

दोनों पक्षों की शिकायतों और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पुलिस ने दोनों रेखा साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक ही नाम होने के कारण पुलिस रिकॉर्ड में दोनों की पहचान उनके पतियों के नाम से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगौरेलाकोरजा गांवरेखा साहू विवादमारपीट मामलापुलिस कार्रवाईपड़ोसी विवादBNS धारा 115296351(3)गाली-गलौजGaurelaKorja villageRekha Sahu disputeassault casepolice actionneighbor disputeBNS section 115abuseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story