छत्तीसगढ़

कृषि केंद्रों में मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य, दो कृषि सेवा केंद्रों को नोटिस

jantaserishta.com
29 Jun 2025 9:38 PM IST
कृषि केंद्रों में मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य, दो कृषि सेवा केंद्रों को नोटिस
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक के गुणवत्ता नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कृषि आदान विक्रय करने वाले कृषि केंद्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। जिले में पदस्थ निरीक्षक एक-एक कृषि केंद्रों का गहन जांच कर रहे हैं। कृषि केन्द्रों में किसानों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विक्रय केंद्रों में उपलब्ध स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।
विकासखंड पलारी के निरीक्षक सूचिन कुमार वर्मा द्वारा ग्राम ओड़ान में संचालित अनिल कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विक्रय में उपलब्ध कीटनाशक स्कंध एवं उसकी मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी जिससे उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखंड बलौदा बाजार के निरीक्षक लोकनाथ दीवान द्वारा साहू कृषि केंद्र मोहतरा, का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय केंद्र में उपलब्ध उर्वरक स्कंध एवं उसका निर्धारित मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं किया गया था जिससे उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड भाटापारा के विनय इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया गया तथा उन्हें शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए विक्रय केंद्र संचालन करने हेतु निर्देश दिए गए।
उपसंचालक कृषि दीपक कुमार नायक द्वारा कृषि आदान विक्रय केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कृषि केंद्रों के संचालन में शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा विक्रय केंद्रों में उपलब्ध उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक स्कंध एवं उसका मूल्य सूची केंद्र के बाहर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे वहां आने वाले किसानों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। कृषि विभाग के मैदानी अमलो को भी कृषि केंद्रों का निगरानी करने तथा किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story