छत्तीसगढ़

बर्खास्त बीएड शिक्षकों को आज बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

Nil dhankar
17 April 2025 8:43 AM IST
बर्खास्त बीएड शिक्षकों को आज बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
x

रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12:46 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। यह बजट सत्र के बाद पहली कैबिनेट बैठक होगी, ऐसे में कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में नक्सल समस्या और उससे निपटने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के बजट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए स्वीकृत आवासों पर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है।

बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर भी फैसला लिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही, बर्खास्त बीएड शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार कोई बड़ी राहत या सौगात दे सकती है।

अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की उम्मीद है। यह बैठक राज्य की नीति और प्रशासनिक फैसलों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

Next Story