छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ BJP कोर ग्रुप में बदलाव की चर्चा

SHIDDHANT
12 May 2026 10:25 PM IST
छत्तीसगढ़ BJP कोर ग्रुप में बदलाव की चर्चा
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप में संभावित बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में गठित कार्यसमिति के बाद कल पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में कई कार्यक्रम और बैठकों की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर फोकस किया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रणनीतिक रूप से काम किया जाएगा और आगामी दिनों में कई संगठनात्मक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
Next Story