छत्तीसगढ़

पालक शिक्षक सम्मेलन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

Nil dhankar
8 Nov 2025 2:51 PM IST
पालक शिक्षक सम्मेलन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
x

रायगढ़। शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय, जोबी-बर्रा में पालक-शिक्षक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में पालकों को अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रविन्द्र कुमार थवाईत के अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राओं के पालकगण तथा शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पालकों ने विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन की गुणवत्ता एवं महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं पर अपने सुझाव एवं विचार रखे। प्राचार्य श्री थवाईत ने पालकों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति के लिए महाविद्यालय निरंतर प्रयत्नशील रहेगा। इन्होने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह आयोजन शिक्षकों और पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु है, ताकि छात्र - छात्राओं को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Next Story