छत्तीसगढ़
खोज निकाला ठगी का नया तरीका! युवाओं को ऐसे बनाया निशाना, VIDEO
jantaserishta.com
14 Dec 2024 7:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अम्बिकापुर: सरगुजा संभाग के युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी चौक के पास स्थित बुसा मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालन किया जा रहा था। इस कंपनी द्वारा सरगुजा संभाग के युवाओं को ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के एवज में 8 हजार रुपए जमा करवाए गए थे साथ ही कंपनी ने नौकरी लगने के बाद 15 हजार से 20 हजार रुपए तक सैलरी देने की बात कही थी।
कई महीने गुजर जाने के बाद भी कंपनी द्वारा नौकरी नहीं देने पर युवाओं ने तुलसी चौक स्थित दफ्तर जाकर देखा तो दफ्तर बंद मिला। इसके बाद पीड़ित युवाओं ने इसकी शिकायत सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों से की है। पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





