छत्तीसगढ़
निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन से कांग्रेस में कलह, अब MLA पर लगा ये आरोप
jantaserishta.com
19 Feb 2025 2:09 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस एक भी नगर निगम नहीं जीत पाई। 10 नगर निगमों में बीजेपी का परचम लहराया है। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भाजपा का जलवा देखने को मिला। कांग्रेस की इस करारी हार के बाद पार्टी अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है।
इसी बीच अब बिलासपुर जिले के मस्तुरी से कांग्रेस MLA दिलीप लहरिया और उनके बेटे पर भीतरघात करने का आरोप लगा है। दोनों पर आरोप है कि पंचायत चुनाव में दोनों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। दोनों की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी से की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रवि श्रीवास ने शिकायती पत्र के साथ एक ऑडियो भी सबूत के तौर पर भेजा है।
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई विधायकों पर भीतरघात करने के आरोप लगे हैं। बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि, सोमवार को पूर्व सीएम टीएस सिंहदेव के सामने मुझसे दुर्व्यवहार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





