छत्तीसगढ़

कलेक्टर की संवेदनशीलता से दृष्टिबाधित रजनी का बना निःशक्तता प्रमाण पत्र

Nil dhankar
28 Jun 2022 3:39 PM IST
कलेक्टर की संवेदनशीलता से दृष्टिबाधित रजनी का बना निःशक्तता प्रमाण पत्र
x

मुंगेली। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की संवेदनशीलता के कारण दृष्टिबाधित कु. रजनी का निःशक्तता प्रमाण पत्र बन पाया। कलेक्टर डॉ. सिंह के समक्ष आज जिला कलेक्टोरेट में संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत ने दृष्टिबाधित कु. रजनी राजपूत का निःशक्तता प्रमाण पत्र उनके पिता मनहरन सिंह राजपूत को प्रदान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि कु. रजनी का निःशक्तता प्रमाण पत्र बनने से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कु. रजनी के पिता राजपूत ने बताया कि उनकी पुत्री दृष्टि बाधित है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि वे पिछले सप्ताह जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर कु. रजनी राजपूत का निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाने की मांग की थी। कलेक्टर डॉ सिंह ने इसे गंभीरता से लिया था और कु. रजनी राजपूत के लिए निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में कु. रजनी के लिए निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाया गया। कलेक्टर डॉ. सिंह के हाथों कु. रजनी का निःशक्तता प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर कु. रजनी के पिता श्री राजपूत काफी खुश नजर आए और इसके लिए श्री राजपूत ने कलेक्टर डॉ सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Next Story