छत्तीसगढ़

सरकारी आश्रम में गंदा काम, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया स्वीपर

Nil dhankar
6 Jun 2022 3:19 PM IST
सरकारी आश्रम में गंदा काम, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया स्वीपर
x

जशपुर। आश्रम में पदस्थ पूर्णकालिक स्वीपर को किसी गैर महिला के साथ ग्रामीणों ने रंगे हाथों आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। जिसके बाद तालाबंदी की गई और सुबह छात्रावास अधीक्षक, सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को आश्रम से बाहर निकाला। उनसे सवाल-जवाब के बाद पंचनामा तैयार कर शीर्षस्थ अधिकारीयों को अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की।

मामला है बगीचा के गुरम्हाकोना शासकीय बालक आश्रम का जहाँ रविवार को रात में लगभग 9 बजे के आस-पास आश्रम का पूर्णकालिक स्वीपर त्रिलोचन यादव किसी महिला को लेकर आश्रम पहुँचा और उसने वहां नाईट ड्यूटी कर रहे दूसरे भृत्य बुधनाथ से आश्रम की चाबी ली और अंदर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि आपत्तिजनक अवस्था में दोनों रात भर आश्रम के अंदर साथ में रहे। आश्रम समिति के अध्यक्ष ने भोर में 3 बजे इसकी जानकारी आश्रम के अधीक्षक सुरेश राम को फोन पर दी। मामले में तब सब कुछ स्पष्ट हो गया, जब आश्रम में त्रिलोचन यादव के साथ पकड़ी गई महिला का पति भी मौके पर पहुँच गया और उसने सब कुछ अपनी आँखों से देखा। दरअसल महिला बगीचा बाजार आई हुई थी और बस छूट जाने की बात कहकर ऑटो में घर जाने की बात अपने पति को बताई थी। जब महिला घर नहीं पंहुची तो पति ने भी खोजबीन शुरु कर दी थी और उसे शक था कि महिला गुरम्हाकोना आश्रम गई होगी। पति जगरनाथ जब आश्रम पंहुचा तो उसने त्रिलोचन यादव और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

सुबह आश्रम अधीक्षक ने सरपंच व अन्य ग्रामीणों को बुलाकर दोनों को आश्रम से बाहर निकाला और पंचनामा करते हुए शीर्षस्थ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल मामले में आश्रम अधीक्षक ने अपना बचाव करते हुए भृत्य के निलंबन की मांग की है।

Next Story