छत्तीसगढ़

AC कोच में फौजी की गंदी हरकत, महिला यात्री पर किया पेशाब

Nil dhankar
16 Jun 2024 11:18 AM IST
AC कोच में फौजी की गंदी हरकत, महिला यात्री पर किया पेशाब
x
छग

दुर्ग। गोंडवाना एक्सप्रेस Gondwana Express के AC कोच में नशे में धुत सेना के एक जवान ने सीट पर ही पेशाब कर दी। पेशाब नीचे सीट पर बैठी छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी महिला यात्री Female passengers पर गिरी। पहले तो महिला यात्री कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन जैसे ही उसे पेशाब गिरने का एहसास हुआ तो उसने विरोध किया।

chhattisgarh news महिला के साथ उसका 7 साल का बेटा भी था। महिला दिल्ली से दुर्ग आ रही थी। महिला ने आपबीती अपने पति को बताई। जिसके बाद पति ने ऑनलाइन रेलवे से और आसपास के लोगों ने हेल्पलाइन नंबर में शिकायत की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुर्ग के मुखर्जी नगर निवासी महिला ने बताया कि, वो दिल्ली अपने रिश्तेदारी में गई थी। 11 जून को लौटने के दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। इसी दौरान मथुरा स्टेशन के पास से एक युवक ट्रेन में चढ़ा। उसकी सीट बी-9 कोच में 24 नंबर थी, जबकि प्रीति सिंह का बर्थ नीचे का 23 नंबर था।

Train महिला ने बताया कि, जब युवक बर्थ पर पहुंचा, तो उसकी हरकतें अजीब थी। बर्थ के ऊपर अपने ट्रॉली बैग को रख दिया था। जिससे टीटीई को चोट भी लगी। टीटीई ने जब टोका तो युवक ने उल्टा उसे ही धमका दिया। कुछ देर बाद महिला की सैंडल पहनकर बाथरूम जाने लगा। महिला ने मना किया, लेकिन वह फिर भी पहनकर जाऊंगा ही कहकर जाने लगा। महिला थोड़ी सख्ती से पेश आई, तब उसने सैंडल उतारी।


Next Story