छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके से सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ने की भेंट

Nil dhankar
26 Nov 2021 1:51 PM IST
राज्यपाल अनुसुईया उइके से सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ने की भेंट
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने मुलाकात कर उन्हेें सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल उइके ने सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय की चारदीवारी में भारतीय सेना के शौर्य की गाथा उकेरने के निर्देश दिए। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए और अधिक कार्यक्रम संचालित करने को कहा।

Next Story