छत्तीसगढ़

कौटिल्य एकेडमी का संचालक गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Oct 2025 7:39 PM IST
कौटिल्य एकेडमी का संचालक गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: कौटिल्य एकेडमी रायपुर ब्रांच के संचालक पवन टांडेश्वर, जो थाना सरस्वती नगर के प्रकरण क्रमांक 255/24 (धारा 318(4), 3(5) BNS) में फरार था, को गिरफ्तार किया गया है। पवन व उसकी पत्नी रूबी मजूमदार ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के नाम पर 19 अभ्यर्थियों से ₹18,03,105 की ठगी कर कोचिंग संस्थान बंद कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने छेड़ा अभियान
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ हो रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने ड्रग पैडलर्स और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. इसी क्रम में विशेष न्यायालय रायपुर ने जनवरी से सितंबर 2025 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 123 आरोपियों को सजा सुनाई है.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में प्री-ट्रायल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस सिस्टम के माध्यम से एनडीपीएस मामलों की निगरानी कर तेजी से अभियोजन सुनिश्चित किया जा रहा है.
इसी क्रम में रायपुर संभाग के कमिश्नर ने पुलिस के प्रतिवेदन पर पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 11 के तहत 11 आरोपियों को तीन माह की जेल की सजा सुनाई है. ये सभी आरोपी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी में संलिप्त पाए गए थे.
पुलिस द्वारा बताया गया कि नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है. कई आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.
इतनी बड़ी संख्या में सजा दिलाने पर रायपुर पुलिस टीम को बधाई देते हुए अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है. पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story