14 करोड़ की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर दबोचा गया

बालोद:- चिटफंड कंपनी का एक और डायरेक्टर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते ने बताया की बीएन गोल्ड रियल इस्टेट एंड एलाइड लिमिटेड तथा बीएनजी ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर द्वारा बड़ी रकम लेकर की गई धोखाधड़ी के फरार आरोपितों की पता तलाशी लगातार की जा रही है। आरोपित कंपनी के विरूद्घ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर, कोरबा, बेमेतरा, मुंगेली, कांकेर, महासमुंद जिले में भी अपराध पंजीबद्घ है तथा पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई जिलों में इस कंपनी के विरूद्घ अपराध पंजीबद्घ किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





