छत्तीसगढ़

जनसंपर्क संचालनालय में संचालक चौबे ने किया ध्वजारोहण

Nil dhankar
15 Aug 2023 11:36 AM IST
जनसंपर्क संचालनालय में संचालक चौबे ने किया ध्वजारोहण
x

रायपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा एवं संजीव तिवारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story