छत्तीसगढ़
नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
Shantanu Roy
27 April 2026 11:33 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग, जोंधरापदर एवं कोपाबेड़ा स्थित नारंगी नदी के पुल एवं स्टापडेम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव, सिंचाई और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तीनों स्थानों पर जल संरक्षण को प्रभावी बनाने हेतु समुचित कार्ययोजना तैयार कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, पार्षद सोनामणि पोयाम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक उसेंडी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिया के नीचे मुक्तिधाम के पास नदी के दोनों तटों पर घाट निर्माण एवं तटरक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जोंधरापदर स्थित स्टापडेम के जीर्णाेद्धार के साथ तटरक्षण, घाट निर्माण, गार्डन एवं पाथवे विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। स्टापडेम के सुधार कार्य से जोंधरापदर पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिया तक ग्रीष्मकाल में भी जलभराव संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त खड़कघाट में स्टापडेम के गेट की मरम्मत एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। नारंगी नदी में निरंतर जलभराव सुनिश्चित करने के लिए तिरिया खड़कघाट से बम्हनी तक नदी संरक्षण एवं पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही कोपाबेड़ा जलाशय एवं बम्हनी व्यपवर्तन योजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए समीक्षा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.एल. धीवर, एसडीओ इतेश मेश्राम, उप अभियंता वर्षा जैन सहित नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





