छत्तीसगढ़

रायपुर से जयपुर के लिए सीधी उड़ान हो सकती है शुरू

Nilmani Pal
3 Jun 2022 3:32 PM IST
रायपुर से जयपुर के लिए सीधी उड़ान हो सकती है शुरू
x

रायपुर। कोरोना का प्रभाव कम होते ही अब विमानन कंपनियां नए-नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू कर रही हैं। इसी क्रम में जल्द ही रायपुर से जयपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। बताया कि ट्रेवल्स एसोसिएशन ने इंडिगो एयरलाइंस को रायपुर-जयपुर व जयपुर-रायपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए पत्र भेजा है।

बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी द्वारा भी इसके लिए संभावनाएं तलाशी जा रही है। ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि रायपुर से जयपुर जाने वाले काफी ज्यादा हैं और साथ ही यहां व्यावसायिक गतिविधियां भी काफी ज्यादा हैं। वहीं दूसरी ओर बुधवार एक जून से रायपुर से अहमदाबाद उड़ान शुरू हुई है, कोरोना काल के दौरान बंद हो गई थी। ट्रैवल्स संस्थानों द्वारा काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। रायपुर से व्हाया अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की जा रही है। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इसकी मांग भी की है।

Next Story