
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में 08 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम तोषगांव निवासी दिलीप प्रधान ने समाधान शिविर में मोटराईज्ड ट्रायसायकल की मांग की थी। दिलीप प्रधान के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विकासखण्ड सरायपाली द्वारा आवश्यक दस्तावेज जनपद पंचायत में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। आवेदक द्वारा निर्धारित दस्तावेज जमा करने के पश्चात आज सोमवार 14 जुलाई को समाज कल्याण विभाग महासमुन्द द्वारा उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदाय की गई। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने दिलीप प्रधान को ट्रायसायकल की चाबी सौंपी। ट्रायसायकल प्राप्त कर श्री प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





