
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर दिया है। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पोड़ी निवासी दिलेश्वर प्रसाद साहू की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है। कभी उनका घर कच्चा और मिट्टी का बना हुआ था, जो हर मौसम में मुश्किलें खड़ी कर देता था। बारिश के दिनों में छत टपकती थी, दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं और पूरा परिवार असुरक्षा के बीच जीवन बिताने को मजबूर था।
जब दिलेश्वर को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। शासन द्वारा उन्हें घर निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति मिली। उनकी मेहनत और शासन की सहायता से वर्ष 2024-25 में उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया। आज दिलेश्वर अपने परिवार पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक सुरक्षित और मजबूत आवास में सम्मान के साथ रह रहे हैं। वे खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीने की नई दिशा भी दी है। इसके लिए दिलेश्वर प्रसाद साहू ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





