
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार आगामी जनगणना को सरल, सटीक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) की जानकारी व्यापक रूप से दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्राम सभाओं एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है। इन बैठकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ऑनलाइन स्वगणना के माध्यम से वे स्वयं अपने परिवार की जानकारी निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना के अंतर्गत परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों का विवरण, वाहन, बिजली-पानी की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से भरने के महत्व को विस्तार से समझाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया अपनाने से जनगणना कार्य में लगे प्रेक्षकगण को सुविधा होगी तथा समय की भी बचत होगी। साथ ही, इससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का आवंटन किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इसी क्रम में तहसील गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमड़ा में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी दंतेवाड़ा एवं तहसीलदार गीदम द्वारा विशेष ग्राम सभा शिविर आयोजित कर स्वगणना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





